मुंबई के 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। टूर्नामेंट के चल रहे पांचवें दौर में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ शानदार 181 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मंगलवार, 31 दिसंबर को, मुंबई ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 403 रन बनाए।

Advertisement

इस बीच, 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने मुंबई के लिए सिर्फ 117 गेंदों में 181 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं, जिसमें 15 चौके और 11 छक्के शामिल थे। म्हात्रे ने पूरे मैदान में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कहर ढाया। पहले विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी और आयुष म्हात्रे ने 156 रनों की साझेदारी की और मुंबई के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी। इस शानदार पारी के साथ, म्हात्रे न केवल विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, बल्कि यशस्वी जायसवाल के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Advertisement

गौरतलब है कि म्हात्रे लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ बनाए गए जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ा। म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिनों की उम्र में 150+ का स्कोर बनाया जबकि उनसे पहले यशस्वी जायसवाल के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था जिन्होंने 17 साल 291 दिनों की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था।

लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

17 वर्ष 168 दिन - आयुष म्हात्रे (मुंबई)

17 वर्ष 291 दिन - यशस्वी जायसवाल (मुंबई)

Advertisement

19 वर्ष 63 दिन - रॉबिन उथप्पा (कर्नाटक)

विजय हजारे ट्रॉफी से पहले, आयुष म्हात्रे ने हाल ही में संपन्न अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत के लिए ओपनिंग की थी। उस टूर्नामेंट में, उन्होंने पांच पारियाँ खेलीं और 44 की औसत से 176 रन बनाए थे। उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन अंततः भारत को फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार