29 अक्टूबर। अफगानिस्तान क्रिकेट के युवा सितारे मुजीब उर रहमान ने सगाई कर ली है। आपको बता दें कि मुजीब उर रहमान  इस समय केवल 18 साल के हैं। मुजीब उर रहमान की सगाई की खबर मीडिया के सामने तब आई जब खुद मुजीब उर रहमान ने अपनी सगाई वाले ट्विट को रिट्विट किया। हांकि अभी इस बारे में खुद मुजीब उर रहमान ने कोई ऑफिशयली बयान नहीं दिया है। इसके अलावा ना ही ये पता चला है कि मुजीब उर रहमान किस लड़की से सगाई कर ली है। 

Advertisement

मुजीब उर रहमान ने अबतक 37 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 58 जबकि टी20 में 18 विकेट हैं। यूथ वनडे क्रिकेट में यह किसी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। 

Advertisement

मुजीब उर रहमान आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। मुजीब उर रहमान ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करने में सफलता पाई है। 

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार