हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज जॉनाथन कैंपबेल (Johnathan Campbell) भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में बिना खाता खोले अजीब तरीके से रन आउट हो गए। इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

कैंपबेल 12वें ओवर में तब बल्लेबाजी करने आए जब उनकी टीम का स्कोर 4 विकेट पर 74 रन था। ओवर की पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा को आउट कर दिया। इसके बाद आवेश ने ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर डाली। कैंपबेल ने इसे ऑफ साइड पर धकेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। वहीं नॉनस्ट्राइक पर खड़े डायोन मायर्स तेजी से सिंगल लेने के लिए दौड़े और वहीं कैंपबेल भी क्रीज से थोड़ा आ गए थे। मायर्स अपनी क्रीज से काफी बाहर थे और उन्होंने दौड़ जारी रखने का फैसला किया क्योंकि दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर थे। इस बीच, वॉशिंगटन सुंदर ने गेंद को फील्ड किया और आवेश की ओर फेंक दिया, जिनके पास नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बेल्स उड़ाने के लिए पूरा समय था। कैंपबेल गोल्डन डक पर आउट हो गए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से क्लाइव मदांडे ने 29(25)* रन का योगदान दिया। ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने क्रमशः 23(15) 23(22) रन बनाये। वेस्ली मधेवेरे ने 21(22) और कप्तान सिकंदर रज़ा ने 17(19) रन का योगदान दिया।  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट बिश्नोई ने हासिल किये। वॉशिंगटन सुंदर के खाते में 2 विकेट गए। मुकेश कुमार और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार