साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए है। वो पाकिस्तान के पहले पारी में बनाये गए स्कोर से 129 रन पीछे है। सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

स्टंप्स के समय साउथ अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम 67 गेंद में 9 चौको की मदद से 47 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। कप्तान टेम्बा बावुमा 4(23) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास एक विकेट चटकाने में सफल रहे। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पहले ही दिन पहली पारी में 57.3 ओवर में 211 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामरान गुलाम ने बनाये। उन्होंने 54(71) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। आमेर जमाल ने 27 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। 

मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंद में 2 चौके की मदद से 27 रन बनाये। सलमान आगा ने 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 28 रन बनाये। गुलाम और रिजवान ने 5वें विकेट के लिए 81(118) रन की साझेदारी निभाई। जमाल और आगा ने सातवें विकेट के लिए 47(53) रन की साझेदारी की। डेन पैटर्सन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेटअपनी झोली में डालें। डेब्यूटेंट कॉर्बिन बॉश 4 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट मार्को यानसेन अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, डेन पैटर्सन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार