1st Test: बारिश और खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल हुआ जल्दी खत्म, ENG ने SL पर की अपनी पकड़ मजबूत

Updated: Thu, Aug 22 2024 23:12 IST
Image Source: Google

अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे दिन खराब लाइट और बारिश की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। दूसरे दिन के स्टंप्स के समय इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 61 ओवर में 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए है। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका पर 23 रन की लीड भी ले ली है। आपको बता दे कि दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश के कारण नहीं हो पाया था। 

पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने बनाये। उन्होंने 97 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 73 गेंद में 4 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जो रूट ने 57 गेंद में 4 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। डेनियल लॉरेंस ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। क्रिस वोक्स ने 65 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। 

ब्रूक और जेमी स्मिथ ने 5वें विकेट के लिए 62 (83) रन की साझेदारी निभाई। ब्रूक और रुट ने चौथे विकेट के लिए 58 (68) रन जोड़े। स्मिथ ने छठवें विकेट के लिए 52(110) रन की साझेदारी निभाई। असिथा फर्नांडो ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। प्रभात जयसूर्या को 2 विकेट और विश्व फर्नांडो को एक विकेट मिला।

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 ओवर में 236 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 8 चौको की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलन रथनायके ने 135 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 34 गेंद में 4 चौको की मदद से 24 रन का योगदान दिया। सिल्वा और रथनायके ने 8वें विकेट के लिए 63(98) रन की साझेदारी की। क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले। एक विकेट मार्क वुड ने अपने नाम किये। 
 
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रथनायके। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें