चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक अय्यर नाबाद 82 रन बनाकर पेवलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी और 48 रन के कुल स्कोर तक केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और विराट कोहली (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने 46 रन की तूफानी पारी खेली और पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 

112 रन पर पंत को रूप में भारत को चौथा झटका लगा। इसके बाद पुजारा का साथ देने आए अय्यर। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149 की रिकॉर्ड साझेदारी की। भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। 

पुजारा अपने करियक का 19वां शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 203 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। बता दें कि पिछली 51 टेस्ट पारियों से पुजारा के बल्ले से कोई शतक नहीं आया है।

इसके अलावा अय्यर ने 169 गेंदों में दस चौकों की बदौलत नाबाद 82 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अय्यर भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली 10 पारियों में दहाईं का आंकड़ा पार किया है। 

Advertisement

भारत को दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका लगा। तेजी से रन बनाने के चक्कर में पटेल 14 रन पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। 

बांग्लादेश के लिए पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए तैजुल इस्लाम ने तीन विकेट, मेहदी हसन मिराज दो और खालेद अहमद ने एक विकेट लिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार