न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 72 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। वो श्रीलंका द्वारा पहली पारी में बनाये गए स्कोर से 50 रन पीछे है। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक डेरिल मिचेल 60 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे थे। टॉम ब्लंडेल 52 गेंद में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों 5वें विकेट के लिए 59* (105) रन जोड़ चुके हैं। वहीं केन विलियमसन ने 104 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टॉम लैथम ने 111 गेंद में 6 चौको की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लैथम और विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 73 (120) रन की साझेदारी निभाई। रचिन रवींद्र ने 48 गेंद में 4 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। विलियमसन और रविंद्र ने तीसरे विकेट के लिए 51(84) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने चटकाए। एक-एक विकेट रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या को मिला। 

श्रीलंका की पहली पारी 91.5 ओवर में 305 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 173 गेंद में 11 चौको की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 68 गेंद में 7 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 116 गेंद में 3 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। कामिंदु और कुसल ने सातवें विकेट के लिए 103 (137) रन की साझेदारी की। कामिंदु और मैथ्यूज ने छठे विकेट के लिए 72 (128) रन जोड़े। विलियम ओ'रूर्के ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये 2-2 विकेट एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स लेने में कामयाब रहे। एक विकेट कप्तान टिम साउदी के खाते में गया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार