West Indies vs South Africa 1st Test Day 3: वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट गवाकर 145 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज अभी भी पारी साउथ अफ्रीका से 212 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर केवम हॉज (11) औऱ जेसन होल्डर (19) नाबाद रहे। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी रही औऱ पहले दो विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ाई औऱ 10 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। एक समय स्कोर 1 विकेट पर 114 रन था और 124 रन तक 4 विकेट गिर गए। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 131 गेंदों में 35 रन और मिकाइल लुईस ने 90 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे कीसी कार्टी ने 81 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।  

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में अभी तक केशव महाराज ने 3 विकेट लिए हैं। 

साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 344 रन से आगे खेलने उतरी थी औऱ पहली पारी में 357 रन पर सिमट गई। कप्तान टेम्बा बावुमा टॉप स्कोकर रहे, उन्होंने 182 गेंदों में सात चौकों औऱ एक छक्का जड़कर 86 रन की पारी खेली। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 145 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े।

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में जोमेल वार्रिकन ने 4 विकेट, जेडन सील्स ने 3, केमार रोच ने 2 औऱ जेसन होल्डर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), केमार रोच, जेडन सील्स, गुडाकेश मोटी, जोमेल वार्रिकान ।

साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रयान रिकेल्टन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार