World Leaders Forum: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 27 अगस्त को देश भर में एक बड़ा कार्यक्रम "खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ" आयोजित किया जाएगा। इस पहल के जरिए देश भर में 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं, खिलाड़ियों और शिक्षण संस्थानों को एक साथ लाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी युवाओं से सीधा संवाद करेंगी।

Advertisement

आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ अन्य बड़े शिक्षण संस्थान भी इस देशव्यापी अभियान में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम खेल-प्रेमी युवाओं और भारत के नीति-निर्माताओं के बीच सीधी बातचीत कराने की एक बड़ी कोशिश है, जिससे युवाओं को अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का मौका मिलेगा।

युवा, खेल और युवाओं से जुड़े चार मुख्य विषयों पर अपने विचार, सुझाव और नए आइडिया साझा करेंगे। पहला, बेहतर सुविधाएं, कोचिंग और मौके जमीनी स्तर तक पहुंचाकर खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना। दूसरा, वैज्ञानिक तरीके से टैलेंट की पहचान और एथलीट के विकास पर ध्यान देते हुए 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट को तैयार करना। तीसरा, युवा नेतृत्व को मजबूत करना और शासन-प्रशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना। चौथा, विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण, जिसमें भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स, वॉलंटियरिंग और राष्ट्र-निर्माण के मौके शामिल हैं। इस कार्यक्रम के जरिए मिले सुझाव सीधे पॉलिसी बनाने वालों और खेल इकोसिस्टम तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर के अनुभवों और युवाओं की उम्मीदों को पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश भर के युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 'माई भारत' के स्वयंसेवकों के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद एक खास वीडियो दिखाया जाएगा, जिसमें पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल इकोसिस्टम में आए बड़े बदलावों को उजागर किया जाएगा। खेल और युवा शक्ति पर प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश की मुख्य बातें भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद, देश भर में 1,500 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम शुरू होंगे।

युवा, खेल और युवाओं से जुड़े चार मुख्य विषयों पर अपने विचार, सुझाव और नए आइडिया साझा करेंगे। पहला, बेहतर सुविधाएं, कोचिंग और मौके जमीनी स्तर तक पहुंचाकर खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना। दूसरा, वैज्ञानिक तरीके से टैलेंट की पहचान और एथलीट के विकास पर ध्यान देते हुए 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट को तैयार करना। तीसरा, युवा नेतृत्व को मजबूत करना और शासन-प्रशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना। चौथा, विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण, जिसमें भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स, वॉलंटियरिंग और राष्ट्र-निर्माण के मौके शामिल हैं। इस कार्यक्रम के जरिए मिले सुझाव सीधे पॉलिसी बनाने वालों और खेल इकोसिस्टम तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर के अनुभवों और युवाओं की उम्मीदों को पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस कार्यक्रम के तहत 'विकसित भारत युवा लीडर संवाद' क्विज आयोजित की जाएगी। युवाओं को 'माई भारत' पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका मकसद युवाओं को सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम से आगे ले जाकर, उन्हें लंबे समय तक चलने वाले राष्ट्रीय युवा जुड़ाव इकोसिस्टम का हिस्सा बनाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार