पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। लेकिन दिग्गज बल्लेबाज ने आज ही के दिन 27 साल पहले ओपनिंग करने की शुरूआत की थी।

Advertisement

27 मार्च 1994 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू गर्दन की चोट के कारण ओपनिंग करने के लिए उपलब्ध नहीं थे और फिर टीम मैनेजमेंट ने तेंदुलकर को ओपनिंग करने के लिए कहा था।

Advertisement

तेंदुलकर स्वेच्छा से ओपनिंग करना चाहते थे, लेकिन टीम प्रबंधन को डर था कि नई गेंद से वह अपने बेस्ट बल्लेबाज को कहीं खो न दें। हालांकि तेंदुलकर ने पारी की शुरुआत की और उन्होंने केवल 49 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड से मिले 143 रन के लक्ष्य को 23.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

उस ओपनिंग पारी ने तेंदुलकर की जिंदगी ही बदल दी और वह उसके बाद हमेशा ओपनिंग करने लगे। तेंदुलकर ने अपने 49 शतकों में से 45 शतक बतौर ओपनर बनाए हैं।

ओपनिंग करने से पहले तक तेंदुलकर ने 69 मैचों में नंबर तीन से नंबर सात तक के स्थान पर बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 30.84 की औसत से 13 अर्धशतकों की मदद से 1758 रन बनाए हैं। इनमें से अधिकतर अर्धशतक नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आया है।

तेंदुलकर ने 35 बार नंबर चार पर बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने चार शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने नौ बार नंबर तीन और पर एक-एक बार नंबर पांच पर और नंबर छह पर बल्लेबाजी की है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार