मेहदी हसन (Mehidy Hasan) और नसुम अहमद (Nasum Ahmed)की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने गयाना में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के 108 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 20.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए कप्तान तमीम इकबाल औऱ नजमुल हुसैन शांतो (20) के ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद इकबाल और लिटन दास के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 64 रनों की विजयी साझेदारी हुई।  तमीम ने 62 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दास ने 27 गेंदों में छह चौकों की बदौलत नाबाद 32 रन बनाए।  

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट सिर्फ गुडाकेश मोती ने लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 35 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 रन बनाए। पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इसके अवाला नसुम अहमद ने तीन विकेट, मोसादेक हुसैन और शोरफुल इस्लाम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार