श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में जेफरी वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) के 7 विकेट की मदद से भारत को 32 रन से हरा दिया। स्पिनर वेंडरसे की ये वनडे करियर की बेस्ट गेंदबाजी है। दूसरे वनडे में जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच टाई हो गया था। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से कामिंडु मेंडिस ने 44 गेंद में 4 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। अविष्का फर्नांडो ने 62 गेंद में 5 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। दुनिथ वेल्लालागे ने 35 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

कुसल मेंडिस ने 42 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। फर्नांडो और कुसल ने पहले विकेट के लिए 74(101) रन की साझेदारी की। कामिंडु और वेल्लालागे ने सातवें विकेट के लिए 72(68) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान चरित असलंका ने 42 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट  कुलदीप यादव ने हासिल किये। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल लेने में सफल रहे।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 42.2 ओवर में 208 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। रोहित शर्मा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 44 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने 44 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 44 गेंद में 3 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 97(81) रन की साझेदारी निभाई। सुंदर ने 40 गेंद में 15 रन बनाये। अक्षर और सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 38(61) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने हासिल किये। इसके लिए उन्होंने 10 ओवर के अपने कोटे में 33 रन खर्च किये। 3 विकेट कप्तान असलंका को मिले। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार