श्रीलंका ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान को 72 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन टांगे। सदीरा समरविक्रमा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 5 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज 22 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। समरविक्रमा और मैथ्यूज ने 66 (34) रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। पथुम निसांका ने 11 गेंद में 5 चौको की मदद से 25 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने हासिल किये। एक-एक विकेट नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी ने हासिल किये। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 17 ओवरों में 115 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन करीम जनत ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये। मोहम्मद नबी ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट एंजेलो मैथ्यूज, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने हासिल किये। महीश तीक्ष्णा और दासुन शनाका ने एक -एक विकेट चटकाया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार