ऑस्ट्रेलियन वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को शानदार गेंदबाजी के दम पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल के दूसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गयी। इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। सीरीज का आखिरी मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में ही 9 जनवरी को होगा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन वूमेंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन का स्कोर बनाया। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 30(26) रन दीप्ति शर्मा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। ऋचा घोष ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। वहीं  स्मृति मंधाना ने 26 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और किम गार्थ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। एशले गार्डनर एक विकेट लेने में कामयाब रही। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियन वूमेंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर और 133 रन बनाकर जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पैरी ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। ये उनका 300वां इंटरनेशनल मैच था। एलिसा हीली ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 26 रन बनाये। बेथ मूनी ने 29 गेंद में 2 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दीप्ति ने हासिल किये। एक-एक विकेट पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल को मिला। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पैरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शट, डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, जेस जोनासेन, किम गार्थ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार