BAN vs SL: मैथ्यूज-चांदीमल के शतक से श्रीलंका ने बनाए 506 रन, बांग्लादेश की खराब शुरूआत

Updated: Thu, May 26 2022 17:50 IST
BAN vs SL: मैथ्यूज-चांदीमल के शतक से श्रीलंका ने बनाए 506 रन, बांग्लादेश की खराब शुरूआत (Image Source: Google)

Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test: बांग्लादेश ने ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 34 रन पर चार विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश अभी भी श्रीलंका से 107 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक मुशफिकुर रहीम (14) और लिटन दास (1) नाबाद पवेलियन लौटे। देखें पूरा स्कोरकार्ड

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में असिथा फर्नांडो ने दो, वहीं कसुन रजिथा ने एक विकेट हासिल किया। 

श्रीलंका की टीम चौथे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 282 रन से आगे खेलने उतरी।  जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका ने पहली पारी में 506 रन बनाए। 

सीरीज का अपना दूसरा शतक जड़ते हुए मैथ्यूज ने 342 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 145 रन बनाए। वहीं चांदीमल ने 219 गेंदों में 11 चौके और एख छक्के की बदौलत 124 रन की पारी खेली। जिसके चलते श्रीलंका ने पहली पारी में 141 रनों की बढ़त हासिल की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 199 रनों की साझेदारी की। 

मैथ्यूज-चांदीमल के अलावा श्रीलंका के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 80 रन और धनंजया डी सिल्वा ने 58 रन की पारी खेली। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शाकिब अल हसन ने पांच विकेट, वहीं इबादत हुसैन ने चार विकेट चटकाए।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें