Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test: बांग्लादेश ने ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 34 रन पर चार विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश अभी भी श्रीलंका से 107 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक मुशफिकुर रहीम (14) और लिटन दास (1) नाबाद पवेलियन लौटे। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में असिथा फर्नांडो ने दो, वहीं कसुन रजिथा ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

श्रीलंका की टीम चौथे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 282 रन से आगे खेलने उतरी।  जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका ने पहली पारी में 506 रन बनाए। 

सीरीज का अपना दूसरा शतक जड़ते हुए मैथ्यूज ने 342 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 145 रन बनाए। वहीं चांदीमल ने 219 गेंदों में 11 चौके और एख छक्के की बदौलत 124 रन की पारी खेली। जिसके चलते श्रीलंका ने पहली पारी में 141 रनों की बढ़त हासिल की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 199 रनों की साझेदारी की। 

मैथ्यूज-चांदीमल के अलावा श्रीलंका के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 80 रन और धनंजया डी सिल्वा ने 58 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शाकिब अल हसन ने पांच विकेट, वहीं इबादत हुसैन ने चार विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार