2nd Test: गेंदबाजों ने कराई साउथ अफ्रीका की वापसी, भारत को पहली पारी में 153 पर समेटा

Updated: Wed, Jan 03 2024 19:35 IST
2nd Test: गेंदबाजों ने कराई साउथ अफ्रीका की वापसी, भारत को पहली पारी में 153 पर समेटा (Image Source: Google)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत पहली पारी में 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर आउट हो गया और 98 रन की लीड ले ली। आपको बता दे कि भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट 11 गेंद के अंदर खो दिए और एक भी रन नहीं बनाया। साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 पर सिमट गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 50 गेंद में 7 चौको की मदद से 39 रन बनाये। शुभमन गिल 55 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 (75) रन की साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा के खाते में गए। एक विकेट रन आउट के रूप में आया। 

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल वेरिन ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। उनके अलावा डेविड बेडिंघम ने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को मिले। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स,  डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें