केन विलियमसन (215) और हेनरी निकोल्स (नाबाद 200) ने दोहरे शतक ठोके और 363 रन की विशाल साझेदारी निभायी जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाते हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी 580/4 रन पर घोषित कर दी।

Advertisement

स्टंप्स तक श्रीलंका ने अपने दो विकेट मात्र 26 रन पर खो दिए। मैट हेनरी और डेग ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका पर अब दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने के लिए भारी दबाव आ गया है। श्रीलंका ने पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में पिछले सप्ताह आखिरी गेंद पर दो विकेट से गंवा दिया था।

Advertisement

शनिवार के खेल में मेजबान टीम के लिए दो हीरो रहे जिन्होंने कमाल की पारी खेली। वे एक पारी में दोहरे शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले टीम साथी बन गए।

अपनी 215 रन की पारी के दौरान विलियम्सन 8000 टेस्ट रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। यह विलियमसन के करियर का छठा दोहरा शतक था।

दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और उनके बल्ले से बॉउंड्री निकलती रहीं। दोनों ने पहले सत्र में 149 रन जोड़े। विलियमसन का यह 28वां टेस्ट शतक था। विलियम्सन ने आउट होने से पहले 296 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 215 रन बनाये।

निकोल्स भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 240 गेंदों पर नाबाद 200 रन में 15 चौके और चार छक्के लगाए।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में यह 18वां और न्यूजीलैंड के लिए पहला मौका है जब एक ही पारी में दो दोहरे शतक बने हैं। निकोल्स के दोहरा शतक पूरा करते ही न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 580/4 रन पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड अभी श्रीलंका से 554 रन से आगे है।

निकोल्स भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 240 गेंदों पर नाबाद 200 रन में 15 चौके और चार छक्के लगाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार