India declare at 285/9 after batting for just 34.4 overs: भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन 34.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषितक कर दी। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में 52 रन की अहम बढ़त हासिल की है। 

Advertisement

भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवालन 51 गेंदों में 72 रन, केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन, विराट कोहली ने 35 गेंदों में 47 रन और शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट, वहीं हसन महमूद ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन से आगे खेलने उतरी थी और 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए मोमिनुल हक ने अपने करियर का 13वां शतक लगाया। वह 194 गेंदों में 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।  

भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार