वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 352 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने कर कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 37 रन बनाकर और किर्क मैकेंजी ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन भारत के  लिए पहली पारी में एकमात्र विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया। 

Advertisement

विराट कोहली के 121 रनों के साथ रोहित शर्मा (80), रविंद्र जडेजा (61) और यशस्वी जयसवाल (57) और रविचंद्रन अश्विन (56) के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने दूसरे सत्र में भारत को 438 रन पर आउट करके शानदार वापसी की। मेहमान टीम ने इशान, अश्विन, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज के विकेट खो दिए। लंच के समय भारत का स्कोर 6 विकेट पर 373 था, लेकिन चाय के समय भारत ने 20 ओवर में 65 रन बनाए और चार विकेट खोकर 438 रन पर पारी समाप्त की।

अश्विन और ईशान ने दूसरे सत्र की शुरुआत दो चौकों के साथ की। लेकिन वेस्टइंडीज ने जोरदार प्रहार किया और ईशान को 21 रन पर आउट कर दिया।

ईशान जेसन होल्डर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। इसके तुरंत बाद, अंपायर ने अश्विन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया, लेकिन उन्होंने रिव्यु लिया और उनका यह निर्णय सही साबित हुआ क्योंकि बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी।

अश्विन ने भारत को 400 रन के पार पहुंचाया। बाद में जोमेल वारिकन ने जयदेव उनादकट को आउट किया|

Advertisement

वॉरिकन ने फिर मोहम्मद सिराज को आउट किया, जिससे भारत का स्कोर 426 रन पर नौ विकेट हो गया। फिर, अश्विन ने गियर बदला और केमार रोच पर लगातार दो चौके लगाकर 76 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। और 56 के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया जिससे भारत 438 रन बनाकर आल आउट हो गया।

इससे पहले, भारत की पारी 288/2 पर शुरू करते हुए, कोहली ने 71वें ओवर में शैनन गेब्रियल की गेंद पर चौका लगाकर अपना 29वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद, जडेजा ने भी अपना 19वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

कोहली और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। जोड़ी तब टूटी जब कोहली 121 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। बाद में, केमर रोच की गेंद पर जडेजा 61 रन पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। लंच के समय तक भारत का स्कोर 373/6 था।

Advertisement

पहले दिन भारत ने चार विकेट पर 288 रन बनाये थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार