लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ दिया। रूट ने अपना 33वां टेस्ट शतक लगाते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जड़ने वाले एलिस्टेयर कुक की बराबरी कर ली। रुट जिस तरह को कंसिस्टेंसी दिखा रहे है वो काबिलेतारीफ है। दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

33 वर्षीय रूट ने श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 49वां  शतक जड़ते हुए अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक लगाने के मामलें में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रूट ने एक्टिव क्रिकेटरों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के 32 टेस्ट शतकों की संख्या को भी पछाड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामलें में ग्राहम गूच और माइकल वॉन की बराबरी कर ली है। 

एक्टिव क्रिकेटरों में सर्वाधिक टेस्ट शतक

जो रूट - 264 पारियों में 33 शतक

केन विलियमसन - 176 पारियों में 32 शतक

स्टीव स्मिथ - 195 पारियों में 32 शतक

विराट कोहली - 191 पारियों में 29 शतक

चेतेश्वर पुजारा - 171 पारियों में 19 शतक

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

33- एलेस्टेयर कुक

33 - जो रूट

23 - केविन पीटरसन

22 - वैली हैमंड

22 - कॉलिन काउड्रे

22 - जेफ्री बॉयकॉट

22 - इयान बेल

लॉर्ड्स में सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

6 - ग्राहम गूच

6 - माइकल वॉन

6 - जो रूट

5 - एंड्रयू स्ट्रॉस

5 - केविन पीटरसन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, डेनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर। 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार