विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में स्पिनर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। सेंटनर ने कहा है कि वो कोहली के इस तरह आउट हो जानें से वो हैरान है। सेंटनर ने इस मैच में 56 रन देकर 7 विकेट हासिल किये जो उनके करियर की बेस्ट गेंदबाजी है। 

Advertisement

भारतीय पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट एक फुलटॉस बॉल को खेलने से चूक गए और बोल्ड हो गए। बोल्ड होने के बाद खुद कोहली को भी यकीन नहीं हुआ कि वो कैसे आउट हो गए। वो इस मैच में मात्र 1(9) रन ही बना पाए। मिचेल सेंटनर ने भी नहीं सोचा होगा कि वो कोहली को फुलटॉस पर आउट कर देंगे। 

Advertisement

सेंटनर ने कहा कि, "कोहली को फुलटॉस पर आउट करना मेरे लिए बहुत हैरान कर देने वाला था। वह आमतौर पर ऐसे शॉट नहीं खेलते हैं। यह थोड़ी धीमी गेंद थी. मैंने बस इसे थोड़ा बदलने की कोशिश की लेकिन आमतौर पर अगर आप ऐसे शॉट लगाते हैं तो वो छह रन के जाता शॉट अच्छा था लेकिन गति में बदलाव महत्वपूर्ण रहा। मेरा मानना है कि भारत शायद अधिक आक्रामक होकर खेलता हुआ दिखाई देगा और हमें बैकफुट पर लाने की कोशिश करेगा। बल्ले से काफी काम करना बाकी है। हम जितने ज्यादा रन बनायेंगे गेंद से हमारा काम थोड़ा आसान हो जाएगा।"

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करना चुना। वो पहली पारी में 79.1 ओवर में 259 के स्कोर पर ऑलआउट हो गए। भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गयी और कीवी टीम को 103 रन  की विशाल बढ़त मिली। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक कीवी टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 301 रन की हो गई है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार