ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की गेंद पर शानदार छक्का जड़ते हुए स्टेडियम की छत पर लगी टाइल तोड़ दी। जोसेफ का इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन पहली पारी में 111.5 ओवर में 457 के स्कोर पर सिमट गया और 41 रन की बढ़त ले ली। इंग्लैंड पहली पारी में 88.3 ओवर में 416 के स्कोर पर सिमट गया था। 

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी का 107वां ओवर करने आये एटकिंसन ने दूसरी गेंद शॉर्ट और ऑफ स्टंप पर डाली। जोसेफ ने मिड विकेट पर शानदार पुल करते हुए शानदार छक्का जड़ दिया। गेंद सीधे जाकर स्टेडियम की छत पर लगी टाइल्स से जा टकराई और उसे तोड़ दिया। टाइल के कुछ टुकड़े नीचे बैठे दर्शकों के पास गिरे। अच्छी बात ये रही कि किसी को भी चोट नहीं लगी। जोसेफ ने इस मैच में 27 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली।

Advertisement

जोसेफ ने जोशुआ डा सिल्वा के साथ आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 71(78) रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। सिल्वा ने 122 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा  केवम हॉज ने 120(171), एलिक अथानाज़े ने 82(99) और कप्तान  क्रैग ब्रैथवेट ने 48(72) रन की बेहतरीन पारियां खेली।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार