श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बना लिए है। उन्हें मैच जीतने के लिए अभी 143 रन की जरुरत है। 

Advertisement

चौथे दिन स्टंप्स के समय कुसल मेंडिस 56 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन और  कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी 39(64) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। कामिंदु मेंडिस ने 35 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 59 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 2-2 विकेट केशव महाराज और डेन पैटर्सन को मिले। एक विकेट कागिसो रबाडा ने झटका। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 86 ओवर में 317 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 347 रन हो गयी और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 348 रन का लक्ष्य मिला। कप्तान टेम्बा बावुमा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 66(116) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। 

एडेन मार्करम ने 75 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 112 गेंद में 2 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली।  प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये। विश्व फर्नांडो ने 2 विकेट लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने झटके। 

श्रीलंका पहली पारी में 99.2 ओवर में 328 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और साउथ अफ्रीका के स्कोर से 30 रन पीछे रह गयी। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 157 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कामिंदु ने 92 गेंद में 4 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। 

एंजेलो मैथ्यूज ने 90 गेंद में 6 चौको की मदद से 44 रन और दिनेश चांदीमल ने 97 गेंद में 5 चौको की मदद से 44 रन की पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट डेन पैटर्सन ने अपने नाम किये। केशव महाराज और मार्को यानसेन के खाते में 2-2 विकेट गए। एक विकेट कागिसो रबाडा ने हासिल किया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन 103.4 ओवर में 358 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। काइल वेरिन ने 133 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली। रयान रिकेलटन ने 250 गेंद में 11 चौको की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान बावुमा ने 109 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट कुमारा ने अपने नाम किये। 3 विकेट असिथा फर्नांडो को मिले। एक विकेट जयसूर्या और 2 विकेट विश्व फर्नांडो के खाते में गए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार