वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में 14 ओवर में एक विकेट खोकर 43 रन बना लिए है। उन्हें अभी मैच जीतने के लिए 220 रन की जरुरत है। प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

दूसरी पारी में लंच ब्रेक के समय वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 39 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे थे। कीसी कार्टी ने 32 गेंद में 3 चौको की मदद से 15 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। मिकाइल लुइस 16 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। 

Advertisement

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 80.4 ओवर में 246 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल वेरिन ने बनाये। उन्होंने 78 गेंद में 8 चौको की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एडेन मार्करम ने 108 गंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मुल्डर ने 66 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। टोनी डी जॉर्जी ने 72 गेंद में 5 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

वेरिन और मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 85(140) रन की साझेदारी निभाई। मार्करम और जॉर्जी ने पहले विकेट के लिए 79 (126) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स ने 6 विकेट हासिल किये। डाकेश मोती और जोमेल वारिकन ने 2-2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

वेस्टइंडीज की पहली पारी दूसरे दिन 97/7 के स्कोर से आगे खेलते हुए 42.4 ओवर में 144 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेसन होल्डर ने बनाये। वो 88 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। कीसी कार्टी ने 37 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। 

शमर जोसेफ ने 27 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। होल्डर और जोसेफ ने 10वें विकेट के लिए 40 (43) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। वियान मुल्डर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट अपने नाम किये। केशव महाराज 2 और कागिसो रबाडा एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 54 ओवर में 160 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेन पीट ने बनाये। वो 60 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। डेविड बेडिंगम ने 54 गेंद में 3 चौके की मदद से 28 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 65 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन का योगदान दिया। वहीं नांद्रे बर्गर ने 56 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन जोड़े। पीट और नांद्रे बर्गर ने मिलकर दसवें विकेट के लिए 63 रन की बेहतरीन साझेदारी की। शमर जोसेफ ने वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये। 3 विकेट जेडन सील्स लेने में सफल रहे। जेसन होल्डर और गुडाकेश मोती एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।  

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार