संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर के महीने में टी20 एशिया कप (T20 Asia Cup 2025) का आयोजन किया जाएगा जहां भारत समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेगी। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में एक मैच के अपने 4 ओवर के कोटे में सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल है। 

Advertisement

आवेश खान (Avesh Khan)

Advertisement

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ आवेश खान इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा हैं जिन्होंने साल 2022 के टी20 एशिया कप के दौरान हांग कांग के खिलाफ दुबई के मैदान पर गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवर में 13.25 की औसत से रन लुटाए और पूरे 53 रन खर्च किए। हालांकि इसी बीच उन्होंने एक विकेट भी चटकाया।

ज़ीशान मक़सूद (Zeeshan Maqsood)

पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी ज़ीशान मक़सूद जो कि इंटरनेशनल लेवल पर ओमान के लिए खेलते हैं, वो इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। ज़ीशान ने साल 2016 में हांग कांग के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए फतुल्लाह ग्राउंड पर 4 ओवर में 13.50 की औसत से रन 54 रन खर्चे थे। इस मैच में उन्होंने 1 विकेट चकटाया था।

Advertisement

फरीद अहमद (Fareed Ahmad)

टी20 एशिया कप में सबसे महंगा स्पेल डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज़ फरीद अहमद के नाम दर्ज हैं। इस 31 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने साल 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ दुबई के मैदान पर गेंदबाज़ी करते हुए अपने के कोटे के चार ओवर में पूरे 57 रन लुटाते हुए ये अनचाहा रिक़ॉर्ड अपने नाम किया था, हालांकि इस मैच में फरीद ने 2 विकेट झटके थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार