WI vs IND 3rd T20I: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी मंगलवार (8 अगस्त) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। यह मैच इंडियन टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा, क्योंकि उन्होंने सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले गंवाए हैं। ऐसे में कप्तान हार्दिक प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम इस पर ही बात करेंगे।

Advertisement

ईशान की जगह यशस्वी

Advertisement

टी20 फॉर्मेट में ईशान का बीता समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह अब तक 2 मुकाबलों में सिर्फ 16.50 की औसत और 103.12 की स्ट्राइक रेट से 33 रन ही बना सके हैं, ऐसे में अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल की एंट्री हो सकती है।

हार्दिक यशस्वी पर भरोसा कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और बीते आईपीएल सीजन में भी उन्होंने 14 इनिंग में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन ठोके थे।

रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव

कुलदीप यादव चोटिल थे जिस वजह से वह दूसरे टी20 मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। ऐसे में अब अगर वह फिट रहते हैं तो उन्हें एक बार फिर मैदान पर उतारा जा सकता है। कुलदीप यादव को रवि बिश्नोई या अक्षर पटेल की जगह टीम में जगह मिल सकती है। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने ओडीआई सीरीज में कैरेबियाई खिलाड़ियों को खूब परेशान किया था और तीन मैचों में 7 विकेट झटके थे।

Advertisement

मुकेश की जगह आवेश खान

इस करो या मरो के मैच में कप्तान हार्दिक मुकेश कुमार की जगह आवेश खान पर भी भरोसा जता सकते हैं। दरअसल, इस कैरेबियाई दौरे पर इंडियन टीम ने लगातार मुकेश कुमार को खूब बैक किया है, लेकिन वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

टी20 सीरीज में अब तक मुकेश ने 2 मैचों में सिर्फ एक विकेट झटका यही वजह है टीम में उनकी जगह आवेश खान को चुना जा सकता है। आवेश ने इंडिया के लिए 15 टी20 मुकाबले खेले हैं, वहीं वह आईपीएल में 47 मुकाबले खेलकर कुल 55 विकेट झटक चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार