रिटायर्ड क्रिकेटरों के लिए टूर्नामेंटों में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) सबसे लोकप्रिय है। हाल ही में 2024 एडिशन के लिए ऑक्शन आयोजित किया गया था। इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मालिकों की भी एक फ्रेंचाइजी है। उन्होंने कुछ पूर्व क्रिकेटरों को अपनी टीम में शामिल किया। उस चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको दिल्ली कैपिटल्स के उन तीन पूर्व खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) के लिए खेलेंगे। पहले दिल्ली कैपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। 

Advertisement

1. नमन ओझा

Advertisement

नमन ओझा (Naman Ojha) इन दिनों सभी रिटायर लीग में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर इसलिए भी काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि उन्होंने संन्यास के बाद कई सनसनीखेज पारियां खेली हैं। चूंकि वह विकेटकीपिंग भी करते हैं, इसलिए उनकी हमेशा मांग रहती है। आईपीएल में नमन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में, वह SRH में मौजूद रहे और ट्रॉफी भी जीती। 

2. भरत चिपली

भरत चिपली (Bharat Chipli) दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ियों में से एक हैं जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। वह कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर हैं और वर्तमान में एक स्पोर्ट्स प्रेसेंटर हैं। भरत ने आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स जैसी कई फ्रेंचाइजी के लिए खेला। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली के लिए कुछ मैच भी खेले। वह हालिया ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे।

3. मुरली विजय

Advertisement

इस लिस्ट में मुरली विजय (Murali Vijay) ने भी अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। विजय 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ियों में से एक थे।  हालाँकि, सीएसके में ही उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 शतक बनाए और कई ट्रॉफियां भी जीतीं। वो चेन्नई का हिस्सा 2009 से 2013 तक और 2018 से लेकर 2020 तक रहे। उन्होंने पहले वाले फेज में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। हालाँकि, दूसरे स्टिंट में विजय सफल नहीं रहे। उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया और इसके बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी का रास्ता नहीं मिला।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार