भारत को पाकिस्तान के हाथों टी20 वर्ल्ड कप में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की हार के बाद खबरे आईं कि भारत में ही कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने टीम इंडिया की हार और पाकिस्तान को मिली जीत का जश्न मनाया। इसी मामले में खबरे आई थीं कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों ने भारत की हार के बाद कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे।

Advertisement

इन कश्मीरी छात्रों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया था। इसके अलावा इन छात्रों ने राष्ट्र विरोधी चैट में भारत को अपना देश मानने तक से इंकार कर दिया था। इस मामले के बाहर आने के बाद इन तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। 

Advertisement

शहर के एसपी विकास कुमार ने इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'आरोप है कि इन छात्रों ने एक मैसेजिंग ऐप पर कुछ राष्ट्र विरोधी पोस्ट शेयर किए थे। इन मैसेज के आधार पर और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।'

वहीं इस पूरे मामले के बारे में बोलते हुए इंजीनियरिंग तकनीकी परिसर के मुख्य प्रॉक्टर ने कहा, 'तीनों छात्र प्रधानमंत्री सुपर स्पेशल स्कीम के तहत अपनी पढ़ाई कर रहे थे। तीनों को सोमवार को हॉस्टल और कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया।' बता दें कि इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में एक टीचर को पाकिस्तान की जीत सेलिब्रेट करना मंहगा पड़ा और उन्हें भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार