Team India के स्टार बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) चोटिल होने के कारण वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) से बाहर हो गए हैं। उन्हें क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान दाहिनी जांघ की भीतरी मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया था। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं भारत के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि ईशान किशन की गैरमौजूदगी में प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi): ईशान किशन को रिप्लेस करने के लिए पहली पसंद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी होंगे। ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव को ही क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में खिलाया गया था। वैभव एक अटैकिंग बैटर हैं। वो अब तक 9 T20I में 250 रन बना चुके हैं। उन्होंने T20 फॉर्मेट में 4 शतक लगाए हैं।

शिवम दुबे (Shivam Dube): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम शिवम दुबे हैं। Team India का ये ऑलराउंडर अपनी बैटिंग और बॉलिंग, दोनों से ही मैच पलट सकता है। वो न्यूजीलैंड टूर पर अब तक बेंच गर्म करते दिखे हैं। कैप्टन श्रेयस अय्यर और मैनजमेंट शिवम को मौका देकर टीम इंडिया की प्लेइंग XI मजबूत कर सकते हैं। शिवम को शामिल करने से अतिरिक्त बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ का विकल्प खुलेगा। उन्होंने देश के लिए अब तक 82 T20I में 1178 रन बनाए और 40 विकेट झटके।

कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra): वेलिंगटन टी20 के लिए ईशान किशन की रिप्लेसमेंट के तौर पर Uncapped Player कुमार कुशाग्र को चुना गया है। कैप्टन श्रेयस और मैनजमेंट चाहे तो 22 साल के विकेटकीपर बैटर को नंबर-3 की पॉजिशन पर ट्राई कर सकती है। ये युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट झारखंड के लिए खेलता है और IPL में गुजरात टाइटंट-दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुका है।

कुमार कुशाग्र के पास ईस्ट जोन, India-A और India Under-19 टीम के लिए भी खेलने का अनुभव है। बात करें कुशाग्र के टी20 रिकॉर्ड की तो उन्होंने 33 मैचों में लगभग 28 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 694 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र और मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार