आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 49 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 बल्लेबाज़ों के नाम जो अब क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

3. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वह विश्व कप में अब तक 33 छक्के जड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, विश्व कप 2023 में मैक्सवेल के बैट से अब तक 6 मैचों में 12 छक्के निकले हैं। यानी अगर यहां से वह 17 छक्के और जड़ देते हैं तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

2. डेविड वॉर्नर (David Warner)

इस लिस्ट में एक और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ का नाम शामिल है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डेविड वॉर्नर की। वॉर्नर विश्व कप में अब तक 36 छक्के लगा चुके हैं। खास बात ये है कि वह इस विश्व कप सीजन में धमाकेदार फॉर्म में हैं और 6 मैचों में 19 बड़े छक्के जड़ चुके हैं। वॉर्नर सिर्फ गेल के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 14 छक्के दूर हैं और उनकी फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि वॉर्नर ये कारनामा इस विश्व कप में ही कर सकते हैं। 

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Also Read: Live Score

हिटमैन, रोहित शर्मा इस लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रोहित विश्व कप में अब तक कुल 40 छक्के लगा चुके हैं। यानी वह गेल के इस खास रिकॉर्ड के सबसे करीब हैं। आईसीसी विश्व कप 2023 में भी रोहित के बैट से 6 मैचों में 19 छक्के निकल चुके हैं। ऐसे में हिटमैन गेल का रिकॉर्ड इस विश्व कप में ही तोड़ देंगे ये कहना शायद गलत नहीं होगा। हिटमैन को यह कारनामा करने के लिए सिर्फ 10 छक्के और लगाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार