भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st Test) के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद टेस्ट शुरू होगा। यही वजह है, आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो इस मैच में भारत और इंग्लैंड के लिए ट्रंप साबित हो सकते हैं। आप इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में भी शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

अक्षर पटेल (Axar Patel)

Advertisement

हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल हैदराबाद टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के ट्रंप साबित हो सकते हैं। अश्विन, कुलदीप और जडेजा के बीच अक्षर की काफी बाते नहीं होती, लेकिन ये बाएं हाथ का खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करने में माहिर है।

अक्षर ने अब तक 12 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 50 विकेट झटके हैं और 513 रन भी बनाए हैं। अक्षर ने रेड बॉल क्रिकेट में पांच बॉल 5 विकेट हॉल और एक बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है। यही वजह है वो हमारी खास लिस्ट का हिस्सा हैं।

 

जो रूट (Joe Root)

इंग्लिश अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट रनों का अंबार लगाकर विपक्षी टीम को दबाव में डालते हैं। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 11416 रन बनाए हैं। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ भारत के खिलाफ भी टेस्ट क्रिकेट में 2526 रन ठोक चुका है। 

Advertisement

खास बात ये है कि रूट टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी भी कर सकते हैं और पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर भारतीय टीम को झटके भी दे सकते हैं। रूट के नाम 60 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। ऐसे में वो कप्तान बेन स्टोक्स के ट्रंप साबित हो सकते हैं।

 

टॉम हार्टले (Tom Hartley)

24 वर्षीय टॉम हार्टले भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। ये बाएं हाथ का गेंदबाज़ भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेगा। हैदराबाद की पिच स्पिन गेंदबाज़ों को मदद कर सकती है, गौरतलब है कि हार्टले को अब तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ ने नहीं खेला है। ऐसे में वो कई मायनों में इंग्लिश टीम के लिए ट्रंप साबित हो सकते हैं।

Advertisement

हार्टले ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 मैचों में 40 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 522 रन भी जोड़े हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें

भारतीय टेस्ट टीम (पहले दो टेस्ट) - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटिदार, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, श्रीकर भरत, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड टेस्ट टीम - बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, डेन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार