इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) नाइट क्लब विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं। इसी बीच ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दांवे किए गए हैं कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है इंग्लिश टीम को नया टेस्ट कैप्टन ढूंढना होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड का अगला टेस्ट कैप्टन कौन बन सकता है।
हैरी ब्रूक (Harry Brook): बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के अगले टेस्ट कैप्टन बनने के सबसे बड़े दावेदार 27 वर्षीय हैरी ब्रूक हैं। वो मौजूदा समय में टेस्ट टीम के वाइस कैप्टन हैं और वनडे-टी20 फॉर्मेट में तो कैप्टेंसी कर रहे हैं। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने देश के लिए अब तक 36 टेस्ट, 38 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है। वो तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के अहम सदस्य है। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
बेन डकेट (Ben Duckett): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी इंग्लिश टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट हैं। 31 साल के डकेट एक एक्सपीरियंस प्लेयर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 44 टेस्ट में अब तक लगभग 40 की औसत से 3,126 रन ठोके हैं। वो टेस्ट टीम के अहम सदस्य तो रहे ही हैं और उन्होंने इसके इलावा इंग्लैंड के लिए 34 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं। ऐसे में हो सकता है कि बेन स्टोक्स के बाद बेन डकेट को कैप्टन के तौर पर चुना जाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
ओली पोप (Ollie Pope): हमारी लिस्ट में आखिरी नाम इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट वाइस कैप्टन ओली पोप का है, जो कि इंग्लिश टीम को 5 टेस्ट मैचों में कैप्टन भी कर चुके हैं। गौरतलब है कि 28 वर्षीय ओली पोप मौजूदा समय में इंग्लिश टेस्ट टीम से बाहर हैं, लेकिन ये नहीं भूलाया जा सकता है कि वो इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं। अगर वो डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी इंग्लिश टेस्ट स्क्वाड में वापसी हो सकती है। ऐसे में वो कैप्टेंसी के भी दमदार ऑप्शन होंगे।