इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के जो कि चोटिल मथीशा पथिराना को रिप्लेस करके KKR की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani): हमारी लिस्ट में पहला नाम RCB के EX प्लेयर ब्लेसिंग मुज़ारबानी का है जो कि अपनी घातक गेंदबाज़ी से MI के टॉप ऑर्डर को काफी परेशान कर सकते हैं। 29 साल का ये लंबे कद का गेंदबाज़ 139 टी20 मैचों में 159 विकेट ले चुका है। उन्होंने साल 2026 के IPL में KKR के लिए 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं।

Advertisement

वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora): अगर KKR मथीशा पथिराना की जगह एक भारतीय तेज गेंदबाज़ को अपनी XI में जोड़ना चाहें तो बेस्ट ऑप्शन वैभव अरोड़ा होगा। 28 साल के वैभव KKR के मुख्य तेज गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं। याद दिला दें कि उन्होंने पिछले IPL सीजन 12 मैचों में 17 विकेट झटके थे। खास बात ये है कि वो नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं और IPL 2026 में 11 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।

नवदीप सैनी (Navdeep Saini): हमारी लिस्ट में आखिरी नाम उस रफ्तार के सौदागर का है जो कि इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तूफानी तेज गेंदबाज़ नवदीप सैनी की।

33 वर्षीय नवदीप 89 टी20 मैचों का खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 77 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा IPL में नवदीप के नाम 23 विकेट दर्ज है। उन्हें KKR ने 75 लाख रुपये में अपने चोटिल खिलाड़ी हर्षित राणा की जगह स्क्वाड में शामिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रामनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सर्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, ब्लेसिंग ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार