इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें RCB अपने आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज़ जैकब बैथेल (IPL 2026 में 3 मैचों में 39 रन) की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।

Advertisement

जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox): हमारी लिस्ट में पहला नाम इंग्लिश विकेटकीपर बैटर जॉर्डन कॉक्स हैं, जिन्हें RCB ने मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदकर अपनी स्क्वाड में चुना है। 25 साल का ये खिलाड़ी एक अटैकिंग बैटर हैं जो कि 178 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट और 30 की औसत से 4,045 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उनके नाम टी20 में एक सेंचुरी भी दर्ज है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम चाहे तो उन्हें जैकब बेथेल की जगह मौका दे सकती है। 

Advertisement

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer): जैकब बेथेल को रिप्लेस करने के लिए आरसीबी की स्क्वाड में 31 साल के भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी मौजूद हैं, जिन्हें मिनी ऑक्शन में 7 करोड़ की मोटी रकम चुकाकर खरीदा गया है। ध्यान दें कि वेंकी अय्यर RCB के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं। 

उनके पास 147 टी20 मैचों का अनुभव हैं और वो इस फॉर्मेट में 140 की स्ट्राइक रेट से 3,290 रन और 7.76 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 55 विकेट चटका चुके हैं। बताते चलें कि साल 2026 के IPL सीजन में उन्हें अब तक सिर्फ दो मैच खेलने का मौका है जिसमें भी वो एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले हैं।

जैकब डफी (Jacob Duffy): RCB अगर जैकब बेथेल की जगह एक विदेशी तेज गेंदबाज़ को अपने कॉम्बिनेशन में शामिल करना चाहे तो ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे। 31 साल के जैकब डफी 171 टी20 मैचों में 8.75 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 195 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2026 के आईपीएल में अब तक 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। ऐसे में ये साफ है कि वो अपनी टीम के बॉलिंग अटैक को और भी ज्यादा मजबूत करने में मदद करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार