चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद (Khaleel Ahmed) दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड-2 की इंजरी के कारण बचे हुए पूरे आईपीएल 2026 के सीजन (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में शामिल उन तीन धुरंधर तेज गेंदबाज़ों के नाम जो कि अब खलील अहमद की जगह लेकर सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary): सीएसके की प्लेइंग XI में खलील अहमद की परफेक्ट रिप्लेसमेंट मुकेश चौधरी हो सकते हैं, जो कि उन्हीं की तरह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। खास बात ये है कि 29 साल के मुकेश साल 2022 से ही सीएसके की स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं और साल 2026 के लिए उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। बात करें अगर उनके टी20 आंकड़ों की तो मुकेश के नाम 36 टी20 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं जिसमें से 17 आईपीएल विकेट (16 मुकाबले) हैं। 

Advertisement

मैट हेनरी (Matt Henry): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के माहिर तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरे 2 करोड़ रुपये में अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। 34 साल के मैट एक अटैकिंग बॉलर हैं जिनके नाम 189 टी20 मैचों में 226 विकेट दर्ज हैं। वो IPL में 9 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं।

जैकरी फॉक्स (Zakary Foulkes): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के ही ऑलराउंडर जैकरी फॉक्स हैं जिन पर सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये खर्चे। 23 साल के जैकरी फॉक्स एक काबिल खिलाड़ी हैं जिन्होंने 68 टी20 मैचों में 77 विकेट झटके और लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए। खास बात तो ये है कि वो न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं। T20I में उनके नाम 22 मैचों में 22 विकेट और 150 की स्ट्राइक रेट से पूरे 100 रन दर्ज हैं।  

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉक्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार