दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) चोटिल हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए सिर पर चोट लगी थी। उनकी ये चोट गंभीर होती है तो वो DC के आगामी मुकाबले मिस कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन तेज गेंदबाज़ों के नाम जो कि लुंगी एनगिडी की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc): लुंगी एनगिडी अपनी चोट के कारण नहीं खेल पाते तो ऐसे में 36 साल के घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की XI में उनकी परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। ये बाएं हाथ का तूफानी बॉलर अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करता है और अब तक 158 टी20 मैचों में 217 विकेट ले चुका है। IPL में मिचेल के नाम 52 मैचों में 65 विकेट मौजूद हैं। उन्हें DC ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।

Advertisement

दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा हैं जिन्हें DC ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। 34 साल के चमीरा एक बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कि 172 टी20 मुकाबलों में 192 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं। 

काइल जेमीसन (Kyle Jamieson): हमारी लिस्ट में मौजूदा तीसरे और आखिरी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लंबे कद के बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमीसन हैं जो कि 105 टी20 मैचों में 117 विकेट अपने नाम रखते हैं। 31 साल के काइल जेमीसन IPL टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और उन्हें करंट सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। IPL में जेमीसन के नाम 13 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार