दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने DC के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने IPL 2026 में अब तक सात मुकाबले खेलकर 21 की औसत से सिर्फ 147 रन जोड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले में प्लेइंग XI से ड्रॉप किया जाए।
तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड में मौजूदा उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि DC के आगामी मुकाबले में पथुम निसांका की जगह लेकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel): दिल्ली कैपिटल्स की XI में पथुम निसांका की परफेक्ट रिप्लेसमेंट अभिषेक पोरेल हो सकते हैं। 23 साल के पोरेल एक लेफ्टी बैटर हैं जो कि अटैकिंग क्रिकेट खेलते हैं। उनके नाम 57 टी20 मुकाबलों में लगभग 30 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 1,482 रन दर्ज हैं। गौरतलब है कि वो IPL में भी 31 मुकाबले खेल चुके हैं जिसके दौरान उनके बैट से 150 की स्ट्राइक रेट से 661 रन निकले। वो टीम के लिए विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): हमारी लिस्ट में मौजूदा दूसरे खिलाड़ी भारत के U19 विनिंग कैप्टन पृथ्वी शॉ हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा है। 26 साल के पृथ्वी 124 टी20 मैचों में 150 प्लस की स्ट्राइक रेट से 3,085 रन बना चुके हैं। खास बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने एक शतक भी ठोका। बात करें उनके आईपीएल करियर की तो उन्होंने 79 मैचों में 147.47 की स्ट्राइक रेट से 1,892 रन बनाए हैं।
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc): दिल्ली कैपिटल्स अगर पथुम निसांका की जगह किसी विदेशी गेंदबाज़ को अपनी XI में जोड़ना चाहती है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 36 साल के घातक गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क पहली पसंद होंगे। ये बाएं हाथ का तूफानी बॉलर अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करता है और अब तक 158 टी20 मैचों में 217 विकेट ले चुका है। IPL में मिचेल के नाम 52 मैचों में 65 विकेट मौजूद हैं। उन्हें DC ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।