चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) अपने दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि रामकृष्ण घोष को रिप्लेस करके CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आकाश मधवाल (Akash Madhwal): CSK की XI में रामकृष्ण घोष की परफेक्ट रिप्लेसमेंट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ आकाश  मधवाल हो सकते हैं जो कि IPL में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 32 साल के आकाश जबरदस्त यॉर्कर डालने की काबिलियत रखते हैं और अब तक 56 टी20 मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं। उन्हें CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह साइन करके 30 लाख रुपये में खरीदा है।

Advertisement

अकील हुसैन (Akeal Hosein): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी कैरेबियन स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन हैं। 33 साल के अकील एक टी20 स्पेशलिस्ट हैं, जो कि 277 मैचों में 260 विकेट ले चुके हैं। खास बात तो ये है कि वो IPL के करंट सीजन में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और CSK के लिए 4 मैचों में 7.97 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 6 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में अगर रामकृष्ण घोष की जगह अकील को XI में जोड़ा जाता है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

गुरजपनीत सिंह (Gurjapneet Singh): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 27 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ गुजरपनीत सिंह हैं जिन्हें चेन्नई की टीम ने पूरे 2 करोड़ 20 लाख रुपये में रिटेन किया है। तमिलनाडु का ये बॉलर 20 टी20 मैचों में 24 विकेट झटक चुका है, हालांकि वो आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने 5 मैच खेलकर सिर्फ तीन विकेट झटके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि CSK की टीम उन्हें एक और मौका देती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील हुसैन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फॉल्क्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार