3 Players Who Can Replace Varun Chakaravarthy in India's Asian Games Squad: एशियन गेम्स 2026 (Asia Games 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट गुरुवार, 24 सितंबर से शुरू होगा जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला सोमवार, 28 सितंबर को खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक झटका लगा है। उनके अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स भी मिस कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं, उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि एशियन गेम्स में वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): हमारी लिस्ट में पहला नाम बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव का है। 31 वर्षीय कुलदीप 54 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसकी 52 पारियों में उन्होंने 95 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा कुलदीप ने देश के लिए 19 टेस्ट में 80 विकेट और 121 वनडे में 194 विकेट लेने का कारनामा किया है। बताते चलें कि कुलदीप के पास कुल 201 टी20 मैचों का अनुभव है और वो इस फॉर्मेट में 251 विकेट ले चुके हैं।
क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya): भारतीय चयनकर्ता वरुण चक्रवर्ती की जगह एक हरफनमौला खिलाड़ी को टीम में जोड़ना चाहते हैं, तो ऐसे में 35 वर्षीय क्रुणाल पांड्या पहली पसंद बन सकते हैं। क्रुणाल एक बेहद ही काबिल खिलाड़ी हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान करते हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 T20I में 124 रन और 15 विकेट चटकाए हैं। गौरतलब है कि वो 244 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं, जिसमें उन्होंने 3243 रन और 179 विकेट लेने का कारनामा किया है।
प्रिंस यादव (Prince Yadav): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी कोई स्पिनर नहीं, बल्कि अपनी रफ्तार से डराने वाले तेज गति के गेंदबाज़ हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रिंस यादव की। 24 साल के प्रिंस ने IPL 2026 में अपनी शानदार गेंदबाज़ी से प्रभावित किया जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 दोनों में ही डेब्यू करने का मौका मिला।
वो अब तक 3 वनडे में 4 विकेट और 6 टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट ले चुके हैं। प्रिंस अपनी घातक रफ्तार, सटीक यॉर्कर और डैडली बाउंसर से बल्लेबाज़ों को डराते हैं। यही वज़ह है, हमने उन्हें अपनी लिस्ट में जगह दी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर।