महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में हेड कोच के रूप में वापस आ गए हैं। इस समय श्रीलंका के कुछ क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। अपने अंतिम कार्यकाल में, उनकी टीम में कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर थे। 

Advertisement

ऐसा दोबारा भी देखने को मिल सकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन तीन श्रीलंकाई क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्हें जयवर्धने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के जरिये मुंबई इंडियंस के लिए टारगेट बना सकते हैं।

Advertisement

1. कामिंदु मेंडिस

कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) उन श्रीलंकाई क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के लिए टारगेट कर सकते हैं। एमआई को एक ऐसी फ्रेंचाइजी के रूप में जाना जाता है जो क्रिकेटरों में पहले से निवेश करती है। ऐसे में वो मेंडिस में निवेश कर सकते है। अभी तक टी20 में कामिंदु मेंडिस ने अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। हालांकि, टेस्ट में उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें सुपरस्टार बनने का माद्दा है। साथ ही, वह एक बेहतरीन स्पिनर भी हैं। 

2. वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) इस समय टी20 प्रारूप में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक है। काफी समय हो गया है जब से मुंबई इंडियंस के पास अच्छी स्पिन-गेंदबाजी यूनिट है। इसलिए, महेला उस एलिमेंट को पक्ष में जोड़ने के लिए हसरंगा को टारगेट कर सकते है। 

Advertisement

हसरंगा को विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। साथ ही, वह बल्लेबाज के रूप में वैल्यू भी जोड़ते है, जो टीम के संतुलन में और मदद कर सकता है। हसरंगा ने आईपीएल में अभी तक 26 मैच खेले है और 8.13 के इकॉनमी रेट की मदद से 35 विकेट लिए है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। 

3. महीश तीक्ष्णा 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

वानखेड़े में, आपको ऐसे स्पिनरों की आवश्यकता हो सकती है जो शुरुआत और अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सके। ऐसे में महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) मुंबई के लिए उपयोगी साबित कर सकते है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रिलीज कर देती है तो वो मुंबई उन्हें टारगेट करेगी। तीक्ष्णा को आईपीएल के साथ-साथ दुनिया भर की लीग में भी खेलने का काफी अनुभव है। मुंबई इस चीज का फायदा जरूर उठाना चाहगे। तीक्ष्णा ने आईपीएल में अभी तक 27 मैच खेले है और 7.66 के इकॉनमी रेट से 25 विकेट हासिल किये है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार