5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक फ्रेंचाइजी है जो घरेलू फैंस पर बहुत अधिक फोकस करती है। हालाँकि, हाल ही के सालों में, फ्रेंचाइजी ने तमिलनाडु के किसी क्रिकेटर को लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। 

Advertisement

हालाँकि, मेगा ऑक्शन में यह बदल सकता है। ऐसे कई स्थानीय क्रिकेटर हैं जिन्हें चेन्नई मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको तमिलनाडु के उन 3 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्हें सीएसके आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। 

Advertisement

1. वॉशिंगटन सुंदर

ऐसी खबरें हैं कि सीएसके ने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) में दिलचस्पी दिखाई है। वह जिस फॉर्म में हैं और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि वह एक लोकल क्रिकेटर हैं, सुंदर फ्रेंचाइजी के लिए एक शानदार चयन होंगे। उनका आईपीएल फॉर्म अच्छा नहीं है लेकिन सीएसके में उन्हें मैनेजमेंट और पिच से भी समर्थन मिलेगा। 

एमएस धोनी और सीएसके अक्सर अपने क्रिकेटरों के स्किल्स का उपयोग करना पसंद करते हैं। इस लिहाज से अगर सुंदर को टॉप ऑर्डर में भी खेलने का मौका मिले तो कोई हैरानी नहीं होगी। सुंदर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 60 मैच खेले है और 7.54 के इकॉनमी रेट की मदद से 37 विकेट हासिल किये है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाये है। 

2. रविचंद्रन अश्विन 

Advertisement

सीएसके के लिए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) एक शानदार विकल्प होंगे। हो सकता है कि उसकी लागत ज़्यादा न हो लेकिन वह अगले तीन सालों तक फ्रेंचाइजी की सेवा कर सकते है। उनके पास ऐसा करने की फिटनेस है। अनुभवी अश्विन चेपॉक पिच के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त रहेंगे, जो वैसे भी खिलाड़ी के लिए घरेलू मैदान है। इसके अलावा वह बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते है। 

38 साल के अश्विन के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 211 मैच खेले है और 7.12 के इकॉनमी रेट की मदद से 180 विकेट हासिल किये है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 118.52 के स्ट्राइक रेट की मदद से 800 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। 

3. टी नटराजन 

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टी नटराजन (T Natarajan) अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। नट्टू एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे सीएसके का हर फैंस अपनी टीम में रखना चाहेगा। उनकी साख भी फ्रेंचाइजी की आवश्यकताओं के अनुरूप है। नटराजन एक चालाक गेंदबाज हैं। SRH के पास उन्हें बनाए रखने के लिए RTM कार्ड नहीं है। 

इसलिए, यदि सीएसके वास्तव में उन्हें चाहती है, तो वे भी उस खिलाड़ी को हासिल कर सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में खेले अभी तक 61 मैच में 8.84 के इकॉनमी रेट की मदद से 67 विकेट अपनी झोली में डाले है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार