SA vs NZ Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि सेमीफाइल मुकाबले में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाकर साउथ अफ्रीका टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ सकते हैं।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips): इस लिस्ट में हमने पहली पॉजिशन पर न्यूजीलैंड के विस्फोटकर ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को रखा है जो कि अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही न्यूजीलैंड के लिए मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। 29 साल का ये खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 मैचों की 5 इनिंग में 44 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुका है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी करके 3 विकेट भी लिए हैं। बताते चलें कि वो 95 T20I में 2281 रन बना चुके हैं।

Advertisement

टिम सेफर्ट (Tim Seifert): इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 31 साल के टिम सेफर्ट मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 मैचों की 6 इनिंग में 43.20 की औसत और 157.66 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाकर ये कारनामा किया है। गौर करें कि वो अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं और उनके नाम 88 T20I में 2169 रन दर्ज हैं।

मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner): हमने हमारी खास लिस्ट में तीसरी और आखिरी पॉजिशन पर न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर को चुना है। ये 34 साल का खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करके सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए काल बन सकता है। वो T20I में अपने देश के लिए 133 मैचों की 128 पारियों में 137 विकेट चटका चुके हैं, वहीं इस दौरान उन्होंने 89 इनिंग में बैटिंग करके 132 की औसत से 1030 रन भी बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार