3 Unlucky Players Who Dropped From Indian Team: श्रीलंका टूर के लिए इंडियन टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे और टी20, दोनों ही फॉर्मेट के लिए इंडियन टीम चुन ली है जिसमें काफी सारे बदलाव किये गए हैं। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो कि बीते समय में टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद गौतम गंभीर (नए हेड कोच) की एंट्री के साथ टीम से बाहर हो गए हैं।

 
Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

Advertisement

27 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ को रनों का अंबार लगाने के बावजूद इंडियन टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उन्हें श्रीलंका टूर के लिए वनडे या टी20, किसी भी टीम में नहीं चुना गया। हाल ही में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए इंडियन टीम में चुने गए थे जिसमें उन्होंने 4 मैचों की 3 इनिंग में 66.50 की औसत और 158 की स्ट्राइकर रेट से 133 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, बीते समय में उन्होंने आईपीएल से लेकर घरेलू क्रिकेट के हर टूर्नामेंट में अपने बल्ले से धमाल मचाया है। पिछले दो आईपीएल सीजन में तो उन्होंने लगभग 600-600 रन बनाए, हालांकि इन सब के बावजूद एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ सेलेक्टर्स और नए हेड कोच गौतम गंभीर को प्रभावित नहीं कर सके। यही वजह है गायकवाड़ को टीम से ड्रॉप किये जाने के बाद भारतीय फैंस भी चयनकर्ताओं से निराश हैं।

संजू सैमसन (Sanju Samson)

विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन का भी एक बार फिर दिल टूटा है ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इंडियन ओडीआई टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आपको बता दें कि संजू ने भारत के लिए पिछले साल आखिरी ओडीआई मैच जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था उसमें शतकीय पारी खेली थी। हाल ही में इंडिया जिम्बाब्वे के आखिरी टी20 मैच में भी उन्होंने मुश्किल समय में टीम के लिए 58 रन बनाए थे। हालांकि संजू के इन सब प्रदर्शन का चयनकर्ताओं पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और उन्हें ओडीआई टीम से बाहर कर दिया गया।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

Advertisement

23 वर्षीय यंग विस्फोटक ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को भी अपनी डेब्यू सीरीज के बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे टूर के लिए इंडियन टीम में चुना गया था और यहां उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में तूफानी शतक ठोककर अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया, लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे टूर पर ही टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा का बैटिंग ऑर्डर बदल दिया और फिर अब तो उन्हें टीम से बाहर ही कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार