आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों ने नाम जो आगामी आईपीएल 2024 में बैकअप प्लेयर (इंजरी रिप्लेसमेंट) के तौर पर किसी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ी आईपीएल 2024 के ऑक्शन के दौरान नहीं बिके थे।

Advertisement

फिल सॉल्ट (Phil Salt)

Advertisement

इंग्लिश विकेटकीपर फिल सॉल्ट हमारी लिस्ट में शामिल हैं। सॉल्ट 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे, लेकिन आपको बता दें कि बीते समय में सॉल्ट के नाम का खूब बोलबाला रहा है। सॉल्ट ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक के बाद एक दो शतक जड़े। 

सॉल्ट इंग्लैंड के लिए अब तक लगभग 165 की स्ट्राइक रेट से 639 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक ठोके हैं।

 

गुलाबदीन नायब (Gulbadin Naib)

अफगानी ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब 50 लाख के बेस प्राइस पर ऑक्शन में नहीं बिके थे। हालांकि अब टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करके खुद को साबित कर दिया है। नायब ने तीन मैचों में भारत के खिलाफ 193 की स्ट्राइक रेस से 112 रन जड़े। इस दौरान नायब के बैट के लगातार दो मुकाबलों में तूफानी अर्धशतक निकले। आपको बता दें कि नायब के पास 63 टी20 इंटरनेशनल मैच का अनुभव है और वो गेंदबाजी करके भी टीम के लिए योगदान कर सकते हैं। ऐसे में वो एक अच्छा बैकअप ऑप्शन हो सकते हैं।

Advertisement

जोश इंगलिस (Josh Inglis)

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंगलिस एक विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं। आईपीएल ऑक्शन में इंगलिस 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन यहां उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टी20 मुकाबले खेल चुका है जिसके दौरान उन्होंने लगभग 158 की स्ट्राइक रेट से 387 रन ठोके हैं। इंगलिस टी20 इंटरनेशनल में एक शतक भी ठोक चुके हैं, ऐसे में हो सकता है कि उन्हें आईपीएल के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर बैकअप प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल कर लिया जाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार