बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 33 साल की आशा शोभना ने अपना डेब्यू किया और इसके साथ ही शोभना भारतीय महिला टीम के लिए डेब्यू करने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बन गई। अपने पहले मैच में, आशा शोभना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की 56 रन से जीत में अहम योगदान दिया।

Advertisement

इस मैच के बाद, आशा शोभना अपनी खुशी छिपा नहीं सकीं और उन्होंने अपने संघर्ष और अंततः अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मिली खुशी के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि भारतीय टीम के लिए खेलने के लिए उन्होंने 12-15 साल तक इंतजार किया और आखिरकार 2024 में जाकर उनका भारत के लिए खेलने का सपना पूरा हो पाया।

Advertisement

मैच के बाद जब शोभना इंटरव्यू दे रही थी तो वो काफी इमोशनल भी दिखीं लेकिन हरमनप्रीत कौर के साथ बाकी साथियों ने मिलकर उनके इस इंटरव्यू को खास बना दिया। जब शोभना इंटरव्यू दे रही थीं तो पूरी भारतीय टीम उनके पास ही खड़े हुे थे और उनके हर शब्द पर तालियां बजा रहे थे। इससे पहले शायद ही ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ होगा जिसमें ऐसा नज़ारा देखने को मिला हो। आप इस घटना के वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आशा ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, आरसीबी की कप्तान और भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ-साथ पूरी टीम के प्रति उनके समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में बांग्लादेश महिला टीम को DLS नियम के तहत 56 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण ये मैच 14-14 ओवर का हो गया और भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने मैच जीतने के लिए DLS के तहत 123 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन बांग्लादेशी टीम 7 विकेट खोकर 68 रन ही बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार