11 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आईपीएल ऑक्शन में इस बार 346 क्रिकेटर शामिल होने वाले हैं जिसमें 226 भारतीय क्रिकेटर होंगे।
Advertisement
इसके साथ - साथ इन खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ियों चुना गया है जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ है तो वहीं भारतीय क्रिकेटरों में जयदेव उनादकट का बेस प्राइस सबसे ज्यादा यानि 1.5 करोड़ रखा गया है।
Advertisement
गौरतलब है कि आईपीएल 2019 का ऑक्शन 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाला है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी किन - किन खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में शामिल करते हैं।
खासकर युवराज सिंह जैसे दिग्गज को लेकर फैन्स ऑक्शन का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने युवराज सिंह को अपने टीम से रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2019 के ऑक्शन में महान युवराज सिंह की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये है।