आईपीएल 2023 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को उनके 36वें जन्मदिन पर जीत का तोहफा भी दे दिया। इस जीत के बाद रोहित शर्मा काफी खुश दिखे और मैच के बाद हर्षा भोगले के मज़े लेते हुए दिखे।

Advertisement

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले से बात करते हुए रोहित ने अपने जन्मदिन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे एक बार फिर से फैंस को उनकी मज़ाकिया साइड देखने को मिल गई। आइए आपको बताते हैं कि हर्षा भोगले और रोहित शर्मा के बीच क्या बातचीत हुई और कैसे रोहित ने अपने जवाब से उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

ये थी रोहित और हर्षा के बीच की बातचीत:

हर्षा भोगले - आपके 36वें जन्मदिन पर जीत।

रोहित शर्मा- 35वां है, 36वां नहीं।

हर्षा - ओह, उन्होंने मुझे एक ज्यादा बता दिया।

Advertisement

रोहित - नहीं, 36वां ही है। मैं मजाक कर रहा था।

रोहित ये बोलकर हंसने लग जाते हैं और वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस जीत के बाद रोहित शर्मा काफी खुश दिखे और अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते दिखे। रोहित ने टिम डेविड और सूर्यकुमार की तारीफ की और कहा, '(डेविड के अगले पोलार्ड होने पर) उनको एक बड़े खिलाड़ी की जगह भरनी है, इतने सालों तक पोली (पोलार्ड) ने हमें इतनी सारी चैंपियनशिप जितवाई। लेकिन टिम के पास भी इतनी काबिलियत और ताकत है। बैक एंड में, उस शक्ति के होने से गेंदबाज सोचता रहता है।'

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, '(टीम में बदलाव पर) एक कप्तान के तौर पर ये मुश्किल है, लेकिन दुर्भाग्य से आपको परिस्थितियों और विरोधी से खेलना होता है। हम एक टीम के रूप में फ्लेक्सिबल होना चाहते हैं और खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। जोफ्रा को भारी चोट लगी है और वो लंबे समय तक नहीं खेले। गेंदबाजों को अभ्यास और लय की जरूरत होती है और हमने आज उनसे अच्छी गति देखी। सूर्या के बारे में हम जानते थे कि वो ऐसी पारी खेलने वाले हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार