कोलकाता, 21 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने को तैयार है जो 22 से 26 नवंबर के बीच यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

इस अहम मैच में सभी कुछ अच्छा हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी गांगुली ने ले रखी है और वह हर चीज पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

Advertisement

गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच का मुआयने करने के बाद मीडिया से बात की जिसमें साफ देखा जा सकता था कि गांगुली इस ऐतिहासिक दिन के लिए कितने उत्साहित हैं। गांगुली ने बताया कि मैच के शुरुआती चार दिनों के टिकट काफी पहले ही बिक चुके हैं।

गांगुली ने मुस्कराते हुए कहा, "पिच अच्छी लग रही है। मैं काफी उत्साहित हूं। आपने आखिरी टेस्ट मैच कौनसा देखा था जिसमें शुरुआती चार दिनों के सभी टिकट बिक गए थे।"

इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में ईडन गार्डन्स में काफी कुछ होगा। इस मैच के पहले दिन कई पूर्व क्रिकेटर, सेलेब्रिटी और राजनेता मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं पूरे ईडन गार्डन्स को पिंक लाइट के साथ सजाया गया है। यहां देखिए 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार