वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में एविन लुईस के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद दिया। हालांकि सीरीज 2-1 से श्रीलंका ने अपने नाम कर ली। 

Advertisement

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बारिश काफी हुई थी जिस वजह से मैच को 23-23 ओवर का करना पड़ गया था। वहीं DLS मेथड के तहत वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 195 रन का लक्ष्य मिला था। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 23 ओवर में 3 विकेट खोकर 156 रन टांगे। टीम की तरफ से कुसल मेंडिस ने 56(22)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। पथुम निसांका ने भी 56(62) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

अविष्का फर्नांडो ने 34(50) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा। निसांका और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 81(103) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। मेंडिस  और निसांका ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 57(26) रन की साझेदारी निभाई। वेस्टइंडीज की तरफ से एक-एक विकेट रोस्टन चेज़ और शेरफेन रदरफोर्ड अपनी झोली में डालें। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने यह मैच 22 ओवर में 2 विकेट खोकर और 196 रन बनाकर जीत लिया। एविन लुईस ने वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 61 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लुईस और रदरफोर्ड ने तीसरे विकेट के लिए 88(45)* रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। कप्तान शाई होप ने 27 गेंद में एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। लुईस और होप ने दूसरे विकेट के लिए 72(54) रन की साझेदारी निभाई। श्रीलंका की तरफ से एक-एक विकेट असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने अपने नाम किया। 

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिन्दु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार